Written By: Ruby Dwivedi
Updated: August 17, 2022 10:01 AM IST
International News: अमेरिका की सबसे बड़ी जांच एजेंसी FBI पर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लगाया आरोप. कहा मेरे तीन पासपोर्ट चुराए. बता दें पिछले हफ्ते अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने डोनाल्ड ट्रंप की प्रॉपर्टी मार-ए-लागो पर छापा मारा था. पिछले हफ्ते उनके खिलाफ ये बड़ी कार्रवाई की गई थी. लेकिन अब एक हफ्ते बाद डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर FBI पर ही बड़ा आरोप लगा दिया है. दावा कर दिया गया है कि FBI जांच के दौरान उनके घर पर चोरी हुई और 3 पासपोर्ट गायब हो गए हैं. श्रीलंका पहुंचा चीन का स्पाई शिप. शिप के मूवमेंट पर इंडियन नेवी की नजर. US ने परमाणु हमले में सक्षम ICBM मिसाइल का किया टेस्ट. 24 हजार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हमला करने में सक्षम है ये मिसाइल. दक्षिण कोरिया और अमेरिका का युद्धाभ्यास. 22 अगस्त से 1 सितंबर तक चलेगा युद्धाभ्यास.क्रीमिया के हथियार डिपो में विस्फोट. हमले के पीछे यूक्रेन का हाथ. अमेरिका के वर्जीनिया में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने मचाई तबाही.कई घरों में घुसा बाढ़ का पानी. वीडियो में अंतर्राष्ट्रीय खबरों के बारे विस्तार से जानें.