Economic Survey : भारत की GDP कितनी बदली? क्या देश पर कोई वित्तीय संकट आ सकता है?

Economic Survey 2023-24: वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष 2024-25 में 6.5 से 7 प्रतिशत के बीच रहने की उम्मीद है.

Published By: Naresh Koshyari| Published By: July 23, 2024 8:54 AM IST
Economic Survey 2023-24: मोदी सरकार 3.0 की तरफ से पेश किए गए पहले आर्थिक सर्वे में कहा गया है कि भारत के रोजगार क्षेत्र में विकास ने पूरे देश में आर्थिक विकास और सामाजिक विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष 2024-25 में 6.5 से 7 प्रतिशत के बीच रहने की उम्मीद है. संसद में सोमवार को पेश आर्थिक समीक्षा 2023-24 में यह अनुमान लगाया गया है. वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अनुमानित वृद्धि दर पिछले वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अनुमानित 8.2 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर से कम है.

लेटेस्ट वीडियो

और देखें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.