Watch: T20 World Cup में MS Dhoni के रिकॉर्ड को तोड़कर आगे निकले Eoin Morgan, बने T20 के सबसे सफल कप्तान

T20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड का अच्छा प्रदर्शन जारी है. सोमवार को इयोन मोर्गन की टीम ने श्रीलंका को 26 रनो से हरा दिया था.

Published date india.com Published: November 3, 2021 1:31 PM IST


T20 World Cup में MS Dhoni के रिकॉर्ड को तोड़कर आगे निकले Eoin Morgan, बने T20 के सबसे सफल कप्तान: T20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने अपना स्थान सेमीफाइनल में पक्का कर लिया है. इसी जीत से इंग्लैंड ने T20 वर्ल्ड कप में अपनी चौथी जीत दर्ज कर ली है. जीत के साथ-साथ इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान इयोन मोर्गन ने अपना विश्व रिकॉर्ड भी बना डाला है. इयोन मोर्गन इंटरनेशनल T20 में सबसे ज़्यादा मैच जीतने वाले कप्तान बन गए है. इयोन मोर्गन की कप्तानी के अंतर्गत उन्हों ने 68 मैचों मे 43 बार जीत हासिल की है. इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के MS Dhoni और अफगान के खिलाडी असगर के नाम था. अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान असगर ने 52 मैच खेले जिसमे से 42 मैच जीते. मोर्गन इंग्लैंड की ओर से T20 मे सबसे ज़्यादा रन बना चुके है. इयोन मोर्गन अभी तक 110 मैचों में 2367 रन बना चुके है. जिसमे से 14 अर्धशतकों के साथ साथ 116 छक्के भी शामिल है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.