MP: EOW की बड़ी कार्रवाई, वैज्ञानिक के घर से मिली नोटों की गड्डियां, 7 करोड़ की प्रॉपर्टी का हुआ खुलासा

एमपी के सतना जिले में एक वैज्ञानिक के घर EOW के अधिकारी ने छापा मारा. छापेमारी के दौरान टीम को बड़ी संख्या में नोटों की गड्डियां मिली है. इसके अलावा कई सारी संपत्ति के कागजात भी मिले हैं.

Edited by: Video Desk| Published By: May 2, 2022 10:40 AM IST
EOW Raid: मध्य प्रदेश के सतना जिले में EOW के अधिकारी ने जब सतना के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक सुशील कुमार मिश्रा के घर छापा मारा तो उन्हें भारी संख्या में नोटों की गड्डियां मिली. टीम को वैज्ञानिक के मारुति नगर वाले घर से 30 लाख का नकद, 10 लाख की ज्वेलरी और 7 एकड़ का फॉर्म हाउस और कई जमीन के कागजात भी मिले हैं. साथ ही कई लग्जरी गाड़ियां भी बरामद हुईं हैं. EOW की कार्रवाई अब भी जारी है. वीडियो में जानें पूरा मामला.

लेटेस्ट वीडियो

और देखें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.