Written By: Ruby Dwivedi
Updated: August 9, 2022 11:45 AM IST
Donald Trump FBI Raid: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति के फ्लोरिडा वाले घर पर FBI की रेड पड़ी है. डोनाल्ड ट्रम्प ने खुद बयान जारी कर ये जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि एफबीआई के अधिकारियों ने उनके फ्लोरिडा वाले घर पर रेड डाली है और इसे सीज कर दिया है. एफबीआई की ये रेड राष्ट्रपति के आधिकारिक कागजात की तलाश में है, जिन्हें ट्रम्प के व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद फ्लोरिडा लाया गया था. इस बीच ट्रम्प ने कहा कि यह हमारे देश के लिए काला वक्त है. अमेरिका के राष्ट्रपति के साथ ऐसा पहले कभी नहीं हुआ. वीडियो में और भी विस्तार से खबर के बारे में जानें.