झारखंड में सरकार गिरने का दबाव अब ‘सोरेन सरकार’ पर साफ देखा जा सकता है. कुछ दिन पहले ही बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के ट्वीट से सोरेन सरकार गिरने की आकांक्षा जताई जा रही थी. जिसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया में अपना आग से खेलने वाला बयान दिया था. दरअसल भारत चुनाव आयोग ने झारखंड के मुख्यमंत्री के खिलाफ सीएम पद के द्रुपयोग का आरोप लगाया था. जिसके बाद राज्यपाल को इस बात की चिट्ठी लिखकर शिकायत की गई थी. वहीं अब UPA के विधायकों को बस में इकट्ठा करने के बाद छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर ले जाया गया है.