Fifa World Cup 2022: मोरक्को से मिली हार के बाद बेल्जियम में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों में लगाई आग | Watch Video

Belgium Violence: कतर में चल रहे फीफा विश्व कप मैच में रविवार को बेल्जियम पर मोरक्को की जीत के बाद हिंसा भड़क गई. बेल्जियम की हार से भड़की हिंसा में लोगों ने इलेक्ट्रिक कार और स्कूटर्स को आग के हवाले कर दिया. पुलिस ने करीब एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है. देखें वीडियो

Published date india.com Published: November 28, 2022 12:36 PM IST
email india.com By Ruby Dwivedi email india.com | Edited by Video Desk email india.com

Belgium violence: कतर में चल रहे फुटबॉल विश्व कप मैच में मोरक्को से बेल्जियम की हार के बाद रविवार को बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में दंगे भड़क उठे. बेल्जियम की हार से भड़की हिंसा में लोगों ने इलेक्ट्रिक कार और स्कूटर्स को आग के हवाले कर दिया. इसके बाद बेल्जियम पुलिस ने एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है. ब्रुसेल्स में कई जगह दंगा भड़कने की खबरें सामने आ रही हैं, जिन्हें काबू करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. पुलिस को सुरक्षा कारणों के चलते मेट्रो और ट्राम सेवा को रोकना पड़ा. हिंसा को फैलने से रोकने के लिए मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद कर दिए गए और सड़कों पर पुलिस की गश्त को बढ़ा दिया गया. वीडियो में खबर के बारे विस्तार से जानें. देखें वीडियो

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.