Written By: Ruby Dwivedi
Updated: November 21, 2022 1:19 PM IST
Fifa World Cup 2022: दुनिया में खेल का सबसे बड़ा टूर्नामेंट कहा जाने वाला फुटबॉल वर्ल्ड कप शुरू हो चुका है. कतर में 20 नवंबर यानि रविवार को एक रंगारंग ओपनिंग सेरेमनी से इसका आगाज हुआ. इस सेरेमनी में देश विदेश के कई बड़े कलाकारों ने शिरकत की. इसमें कोरिया के मशहूर रॉक बैंड BTS ने भी अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस दी. वहीं फीफा वर्ल्ड कप 2022 के उद्घाटन मुकाबले में मेजबान कतर को हार का सामना करना पड़ा है. रविवार को दोहा के अल बायत स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-ए के मुकाबले में इक्वाडोर ने कतर को 2-0 से मात दे दी. इक्वाडोर की जीत के हीरो कप्तान एननर वालेंसिया रहे, जिन्होंने दोनों गोल दागे. वहीं कतर के खिलाड़ी लाख कोशिशों के बावजूद एक भी गोल नहीं दाग पाए. बता दें, आज फीफा वर्ल्ड कप 2022 में तीन मुकाबले खेले जाने हैं. पहला मुकाबला ईरान और इंग्लैंड के बीच होगा. दूसरा मुकाबला सेनेगल और नीडरलैंड के बीच होगा. वहीं तीसरा मुकाबला अमेरिका और वेल्स के बीच होगा.