Written By: Video Desk
Updated: November 29, 2022 6:32 PM IST
FIFA World Cup 2022: कतर में जारी फीफा वर्ल्ड कप 2022 में लगातार विवाद हो रहे हैं. कतर में जारी फीफा वर्ल्ड कप 2022 में सोमवार को पुर्तगाल-उरुग्वे का मैच खेला गया. पुर्तगाल-उरुग्वे के बीच हुए मैच में एक शख्स LGBTQ का झंडा लेकर घुस आया. मैच में पुर्तगाल ने 2-0 से जीत दर्ज की. मैच के दौरान एक प्रदर्शनकारी रंग बिरंगा ध्वज लिये और नीली सुपरमैन टीशर्ट पहने मैदान में उतर गया. जिसके आगे लिखा था, सेव यूक्रेन’ और पीछे लिखा था, रिस्पेक्ट फोर ईरानियन वुमन’. शख्स ने जो झंडा यहां लहराया वह LGBT कम्युनिटी के समर्थन में था, जिसको लेकर कतर में सख्त नियम बनाए गए हैं.
Written By: Keshav Mishra