Trending Video: अर्बन एयर मोबिलिटी कंपनी फ्लाई ब्लेड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सफर करने का अंदाज बदल रही है. देश के कुछ शहरों में कंपनी चॉपर सर्विस दे रही है. बेंगलुरु जैसे शहर में जहां ट्रैफिक एक बड़ा सिरदर्द है, वहां कंपनी अपनी सेवाएं शुरू कर रही है. फ्लाई ब्लेड को इस अक्टूबर/नवंबर में एयरबस से एक एच125 हेलीकॉप्टर मिलने की संभावना है. कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी है. उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी 10 अक्टूबर से बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट और एचएएल के बीच 3,250 रुपये प्रति सीट पर हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करेगी. उन्होंने कहा कि कंपनी बाद में व्हाइटफील्ड और इलेक्ट्रॉनिक सिटी के लिए और रूट पेश करेगी.
Written by- Ananya