इस साल इंडोनेशिया में हो रहे G-20 बैठक में विश्व के समृद्धि और विश्व शांति को लेकर चर्चा होगी. दुनिया के धनी और विकासशील देशों के समूह G-20 के विदेश मंत्रियों की बैठक इंडोनेशिया के बाली आज होगी. इस वार्ता का एजेंडा वैश्विक सहयोग और खाद्य व ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ावा देना है, लेकिन इसमें यूक्रेन संकट की गूंज सुनाई देने की उम्मीद की जा रही है. हालांकि यूक्रेन इस बैठक हिस्सा नहीं है. यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के मामले में इंडोनेशिया ने तटस्थ रवैया अपनाया है और राष्ट्रपति जोको विदोदो भी इस मामले में अपने रुख पर कायम रहे हैं
(Packaged by- Ananya)