Gadar 2 का ऐसा क्रेज कि Rewa से Shahdol फिल्म देखने आ गई 3 नाबालिक छात्राएं, परिजनों ने थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट | Watch Video

Gadar 2: मध्य प्रदेश के शहडोल में गदर 2 फिल्म का क्रेज कुछ परिजनों को भारी पड़ गया. Rewa के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाली तीन नाबालिक छात्राएं फिल्म गदर-2 देखने के लिए 150 किलोमीटर का सफर तय कर शहडोल पहुंच गईं. मुसीबत तब हो गई जब इस बात से अनजान परिवार उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंच गए. वीडियो में जानिए पूरे मामले के बारे विस्तार से.

Published date india.com Published: August 13, 2023 5:35 PM IST
email india.com By Video Desk email india.com | Edited by Video Desk email india.com

Gadar 2 Movie: मध्य प्रदेश में तीन नाबालिग लड़कियों की सन्नी देओल की गदर-2 फिल्म के प्रति दीवानगी ने न केवल उनके परिजनों को घंटों परेशान रखा बल्कि रीवा पुलिस के भी पसीने छुड़वा दिए. बच्चियों में ‘गदर -2’ को लेकर ऐसा जुनून चढ़ा कि वे फिल्म देखने रीवा से पौने दो सौ किलोमीटर दूर शहडोल आ गई. जानकारी के मुताबिक केन्द्रीय विद्यालय रीवा में कक्षा 8 में पढ़ने वाली तीन नाबालिग सहेलियां शुक्रवार यानि कि 11 अगस्त की सुबह 7 बजे कोचिंग के लिए घर से निकली थी. कोचिंग का समय गुजरने के बाद भी जब लड़कियां घर नहीं लौटीं तो परिजनों की चिंता बढ़ गई. उन्होंने बच्चियों के मोबाइल पर फोन लगाया तो उनका फोन नहीं लगा. इसके बाद परेशान परिजनों ने उनके कोचिंग संस्थान में पता किया तो वहां से बताया गया कि वे क्लास करने नहीं आई थी. इसके बाद हड़कंप मच गया. जिसके बाद परिजनों पुलिस स्टेशन में बच्चियों के गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई. वीडियो में पूरे मामले के बारे विस्तार से जानें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.