By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Gauri Khan FIR: शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान पर लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक, तुलसियानी कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपर्स लिमिटेड के सीएमडी अनिल कुमार तुलसियानी, डायरेक्टर महेश तुलसियानी और कंपनी के ब्रांड एंबेसडर गौरी खान पर यह केस दर्ज किया गया है. रिपोर्ट की मानें तो एफआईआर में बिल्डरों पर आरोप है कि लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में तुलसियानी गोल्फ व्यू के एक फ्लैट के लिए इन्होंने एक शख्स से करीब 86 लाख रुपये लिए. रुपये लेने के बाद भी इन्होंने फ्लैट किसी और को दे दिया. वहीं पीड़ित ने एफआईआर में गौरी खान का नाम जोड़ने के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि उन्होंने ब्रांड एंबेसडर गौरी खान के प्रचार-प्रसार से प्रभावित होकर ही यह फ्लैट बुक किया था. रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के अंधेरी ईस्ट में रहने वाले किरीट जसवंत शाह ने यह मुकदमा दर्ज कराया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें