GAZA के 21000 बच्चे विकलांग.. भूख से 130 की मौत, सवा लाख से ज्यादा की कुपोषण से मौत का अनुमान

गाजा के लोग जिस हाल में जी रहे हैं, हम उनके वीडियो लगातार कुछ देर देख लें तो दुख से भर जाते हैं. मुसीबते झेल रहे इन लोगों के वीडियो मन को पीड़ा देते हैं. हम अपने घर में रात को सोकर सुबह आराम से उठ रहे हैं, हमारे पास ताजा खाना, साफ पानी, कपड़े हैं. ये सब होना कितनी बड़ी नेमतें हैं. गाजा के मां-बाप अपने बच्चों को ऐसी ज़िंदगी देना का सपना देखते होंगे. वे अपनी गोद के पालों को हर दिन, हर पहर भूख से तड़पता देख रहे हैं. भुखमरी का आलम ये है कि बच्चों को दूध पिलाने वाली मांओं का भी दूध सूख गया है.

Published date india.com Published: September 4, 2025 2:46 PM IST

2 सितंबर की अल जजीरा की रिपोर्ट में गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से बताया है भूख से 130 बच्चों की मौत हो गई. गाजा के बच्चों में कुपोषण बढ़ रहा है, पूर्ण अकाल की घोषणा कर दी गई है. जो मौजूदा हालात हैं, वह बने रहे तो जून 2026 तक पांच साल से कम उम्र के 1 लाख 32,000 बच्चों की कुपोषण से मौत होने का डर और अनुमान है. गाजा के अल-मवासी इलाके में पानी लेने के लिए कतार में खड़े लोगों पर इज़राइली हमला हुआ जिसमें सात बच्चों समेत कुल 11 लोग मारे गए.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.