Ghaziabad Dog Byte Case: UP के Ghaziabad से एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां कुत्ते के काटने के 45 दिन बाद सावेज नाम के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक Vijaynagar थाना इलाके का Charan Singh Colony के रहने वाले 15 वर्षीय मासूम सावेज को गली के कुत्ते ने एक महीने पहले काट लिया था. मासूम सावेज ने घर पर यह बात नहीं बताई. जब बच्चे में Rabies के लक्षण उभरे तो माता-पिता को पता चला कि बच्चे को कुत्ते ने काटा है. इसके बाद परिजन बच्चे को AIIMS समेत Delhi, Ghaziabad के सभी बड़े अस्पतालों में लेकर गए, मगर डॉक्टरों ने भर्ती करने से भी इंकार कर दिया. बच्चे की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. सभी का रो-रोकर बुरा हाल है. आइए इस वीडियो में जानते हैें कि कुत्ते के काटने के कितने घंटे के अंदर Injection लगवाना चाहिए?