By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Viral Video: सीबीआई ने हाल ही में गुजरात के राजकोट में DGFT डायरेक्टर जनरल फॉरेन ट्रेड के ज्वाइंट अफसर जावरी माल बिश्नोई को 5 लाख रुपए रिश्वत लेने के मामले के गिरफ्तार किया था. शनिवार को सीबीआई की टीम जब राजकोट में इनके दफ्तर और घर पर रेड्स करने गई तो इन्होंने सीबीआई अफसरों को धक्का देकर चौथी मंजिल की खिड़की से कूदकर सुसाइड कर लिया था. इस मामले में अब घर और दफ्तर से सीबीआई ने छापेमारी करके 1 करोड़ रुपए बरामद किए हैं. सीबीआई की टीम जब घर पहुंची तो अफसर की पत्नी ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया, और छत से कैश से भरा एक बैग पार्किंग में फेंका, जो इसके भतीजे ने उठाया. अब पैसे छत से फेंकने का सीसीटीवी फूटेज सामने आया है. देखें वीडियो
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें