गुजरात में दो गैंग के बीच खूनी झड़प में कई लोग हुए जख्मी। Watch Video

गुजरात के गिर सोमनाथ में दो अलग-अलग समुदायों के बीच हिंसक झड़प, करीब 1,500 से 2,000 लोगों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडों, तलवार और लोहे और प्लास्टिक की पाइपों से वार किया और पत्थर तथा खाली बोतलें भी फेंकी.

Published date india.com Published: July 26, 2022 1:11 PM IST

गुजरात के गिर सोमनाथ में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प के बाद पुलिस ने करीब 2,000 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास और दंगा फैलाने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की है. घटना में करीब छह पुलिसकर्मी और कई अन्य लोग घायल हो गए हैं. एक अधिकारी ने सोमवार को इस बारे में बताया. रविवार को हुई घटना से संबंधित प्राथमिकी में इसी तरह के अपराधों के लिए 47 अन्य लोगों का नाम भी दर्ज है. उन्होंने बताया कि गिर सोमनाथ के उना तालुका के नवा बंदर गांव स्थित जेट्टी में मछली पकड़ने की दो नौकाओं की टक्कर के बाद यह विवाद पैदा हुआ.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.