हंसिका के मंगेतर ने ऐफ़िल टावर के नीचे पहनाई अंगूठी, गुलाब की पंखुड़ियों के बीच हंसिका ने भी कह दिया हाँ | Watch Video

सोहेल कथुरिया ने एफिल टावर के सामने घुठने टेक कर अपनी मोहब्बत हंसिका को प्रपोज किया. हंसिका और सोहेल कैंडल और गुलाब की पत्तियों के बीच अपनी मोहब्बत को कबूल करते दिख रहे हैं. सोहेल ने जब हंसिका से पूछा कि क्या आप मुझसे शादी करेंगी...तो एक्ट्रेस ने एक पल भी नहीं लगाया और इस रिश्ते के लिए बाहें फैलाकर हां कह दिया.

Published date india.com Updated: November 4, 2022 5:11 PM IST

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी जल्द ही अपने सपनों के राजकुमार संग शादी रचाने जा रही हैं. उन्होंने शादी से पहले अपने होने वाले पति सोहेल कथुरिया से फैंस को मिलवाया है. एक्ट्रेस ने अपने ड्रीमी प्रपोजल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं. इन तस्वीरों में सोहेल कथुरिया पेरिस के एफिल टावर पर अपनी होने वाली दुल्हनिया को प्रपोज करते दिखाई दे रहे हैं. दोनों की रोमांटिक तस्वीरों को देख एक्टर वरुण धवन से लेकर अन्य स्टार्स ने दोनों को बधाई दी. साथ ही हंसिका के फैंस भी उन्हें शुभकामनाएं देते दिख रहे हैं. वीडियो में देखिए किस तरह सोहेल हंसिका को प्रपोज करते नजर आ रहे हैं.

Written by- Ananya

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.