By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
अगर आपको लगता है कि फटी एड़ियां सिर्फ सर्दियों में होती हैं, तो आप गलत हैं. कुछ महिलाओं की एड़ियां 12 महीने फटी रहती हैं, जिससे उन्हें दर्द भी रहता है. अब हम अपने चेहरे और हाथों का ख्याल तो रखते हैं, लेकिन हमें लगता है कि पैर नहीं दिख रहे हैं तो छोड़ो! जब हम अपने पैरों की देखभाल नहीं करते हैं तो वे धीरे-धीरे फटने लगते हैं. शुरुआत में छोटे-छोटे क्रैक्स गहरे हो जाते हैं और उनमें दर्द भी होने लगता है. जैसे हमें चेहरे और हाथों की त्वचा की देखभाल, उन्हें नरिश और मॉइश्चराइज करने की जरूरत होती है, वैसे ही हमें अपनी हील्स का भी ध्यान रखना चाहिए. एड़ियों का ध्यान न रखने से डेड स्किन का निर्माण होता है और ड्राइनेस बढ़ती रहती है, जिसके कारण एड़ी फट जाती है और जब त्वचा थोड़ी सख्त महसूस होने लगती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें