EnglishHindi

Health Tips: चंदन के कुछ लाजवाब फायदे व औषधीय गुण - Must Watch

Sandalwood Powder Benefits: चंदन पाउडर के बेहतरीन फायदे, चेहरे की सुंदरता के साथ हेल्थ के लिए भी है फायदेमंद आइये वीडियो में जानते है की कैसे चंदन केवल चेहरे पर ही नही बल्कि हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता हैं.

Edited by: Video Desk| Published By: May 29, 2022 4:00 PM IST
चंदन बेहद मनमोहक सुगंध वाला पेड़ होता है. चंदन की लकड़ी व पत्तों से अनेक प्रकार के लाभ मिलते हैं और सदियों से कई स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करने के लिए इसे एक घरेलू उपचार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है. प्राचीन समय से ही चंदन का इस्तेमाल एक आयुर्वेदिक औषधि के रूप में किया जा रहा है और आज भी मार्केट में आसानी से चंदन व उसके प्रोडक्ट आसानी से मिल जाते हैं. आइएचंदन के फायदे इस विडिओ में जानते है.
चंदन के फायदे (Benefits of Sandalwood)
  1. त्वचा रोगों को दूर करने में मदद करता है चंदन
चंदन में कुछ खास प्रकार के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो चेहरे की सूजन, लालिमा व जलन जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करती हैं। सोरायसिस, एक्जिमा और एटॉपिक डर्मेटाइटिस जैसी स्थितियों में चंदन का इस्तेमाल लाभदायक हो सकता है.
  1. चंदन है पेट के रोगों का इलाज करने में सहायक
चंदन के पत्ते व लकड़ी के रस में खास प्रकार के तत्व पाए जाते हैं, जो पेट के अंदरूनी रोगों का इलाज करने में मदद करते हैं. कुछ अध्ययनों में पाया गया कि चंदन की लकड़ी में कई ऐसे कंपाउंड होते हैं, जो पेट के अल्सर का इलाज करने में मदद करते हैं.
  1. बुखार को कम करने में मदद करता है चंदन
चंदन पर किए गए कुछ अध्ययनों में यह भी पाया गया कि इसमें एंटीपायरेटिक गुण भी होते हैं, जो शरीर के तापमान को सामान्य स्तर पर लाने में मदद करते हैं. जिन लोगों को हल्का बुखार है उनके लिए चंदन लाभदायक हो सकता है.

Written by – Ishika Singh Sengar

लेटेस्ट वीडियो

और देखें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.