By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Himachal BJP Manifesto: हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां जनता को लुभाने के लिए बड़े-बड़े वादे कर रही है. इसी कड़ी में अब सत्ताधारी दल भाजपा कल यानि की शुक्रवार को घोषणा पत्र जारी करेगी. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का ‘विजन डॉक्युमेंट’ यानि घोषणापत्र जारी करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5 और 9 नवंबर को कम से कम दो जनसभाओं को संबोधित करने की उम्मीद है. बीजेपी के सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि शनिवार को पीएम मोदी मंडी और सोलन में रैलियों को संबोधित करेंगे. वीडियो में खबर के बारे विस्तार से जानें. देखें वीडियो
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें