Written By: Ruby Dwivedi
Updated: November 7, 2022 3:57 PM IST
Himachal Elections 2022: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश की ज्वाली, ज्वालामुखी व घुमारवीं विधानसभा में चुनावी रैली कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की. योगी ने कहा उत्तर प्रदेश में माफिया हावी था, बहनें सुरक्षित नहीं थी, किसानों को कोई नहीं पूछता था आज विकसित राज्य बना है. राम मंदिर बन रहा है. भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है. कांग्रेस ने कश्मीर में धारा 370 लगाई और आतंक को बढ़ाया. लेकिन भाजपा ने इसे खत्म किया. आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस न तो लोगों को सुरक्षा दे सकती है, न विकास कर सकती है और न ही किसी का कल्याण कर सकती है. अगर कांग्रेस सत्ता में होती तो कोरोना काल में निशुल्क दवाइयां और टीकाकरण तो दूर, वह टेस्ट के पैसे भी खा जाती. योगी आदित्यनाथ के बारे विस्तार से वीडियो में जानें. देखें वीडियो