By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
वृषभ: वृषभ राशिवाले आज सारा दिन व्यस्त रहेंगे. आज पुराने मित्र से मुलाकात होगी. धन का लाभ होगा. वृषभ राशिवालों का आज का शुभ रंग मरून है.
मिथुन: मिथुन राशिवाले के लिए आज शाम तक दौड़ भाग बनी रहेगी. मित्रों से झगड़ा ना करें. परिवार का ध्यान जरूर रखें. मिथुन राशिवालों का आज का शुभ रंग आसमानी है.
कर्क: कर्क राशिवाले जिनकी सेहत कई दिनों से खराब चल रही है. आज उनके सेहत में सुधार होने का योग है. बच्चे आज पढ़ाई में लापरवाही ना करें. आज आपके परिवार में खुशी का माहौल होगा. कर्क राशिवालों का आज का शुभ रंग मरून है.
सिंह: सिंह राशिवाले आज ऑफिस समय पर जाएं. आज आपका रुका हुआ धन मिलेगा. कप्या करके आज आप शेयर मार्केट में निवेश ना करें. सिंह राशिवालों का आज का शुभ रंग लाल है.
कन्या: कन्या राशिवालों के लिए आज का दिन खास रहेगा. नौकरी में उन्हें सफलता मिलेगी. आज नए मकान में प्रवेश करेंगे. कई दिनों से कर रहे मेहनत का फल आज अवश्य मिलेगा. कन्या राशिवालों का आज का शुभ रंग हरा है.
तुला: तुला राशिवालों के परिवार में आज कलह का योग है. आज किसी से मित्रता ना करें. आज रूठे हुए मित्र को मनाने का प्रयास करें. तुला राशिवालों का आज का शुभ रंग ग्रे है.
वृश्चिक: वृश्चिक राशिवालों का आज मनचाहा स्थान परिवर्तन होगा. कहीं बाहर घूमने का योग है. मनोरंजन पर आज धन खर्च होगा. वृश्चिक राशिवालों का आज का शुभ रंग सफेद है.
धनु: धनु राशिवालों के लिए आज का दिन आलस से भरा रहेगा. संतान प्राप्ति का आज योग है. आज किसी को भी धन उधार में ना दें. धनु राशिवालों का आज का शुभ रंग आसमानी हैं.
मकर: मकर राशिवालों का आज जरूरी काम बिगड़ सकता है. जीवनसाथी की सलाह जरूर लें.आज आपको अपनो का साथ मिलेगा. मकर राशिवालों का आज का शुभ रंग गुलाबी हैं.
कुंभ: कुंभ राशिवालों के लिए आज का दिन संकट से भरा रहेगा. आज संपत्ति के मामले बिगड़ सकते हैं. अपना भेद किसी को ना दें. नौकरी में परिवर्तन का योग है. कुंभ राशिवालों का आज का शुभ रंग हरा है.
मीन: मीन राशिवालों पर आज काम का दबाव बना रहेगा.आज खर्चे बढ़ सकते हैं. अपने रिश्तों में दरार न आने दें. मीन राशिवालों का आज का शुभ रंग सुनहरी है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें