Viral Video: शख्स ने रेस्टोरेंट में एक्स्ट्रा दही की कर दी डिमांड, गुस्साए स्टाफ ने पीट-पीट कर कर दी हत्या | Watch Video

Viral Video: शख्स ने बिरयानी के साथ दही ऑर्डर किया था. उसको दही कम लग रही थी, इसलिए उसने रेस्टोरेंट से एक्स्ट्रा दही मांग ली. बस फिर क्या था यही से हंगामा शुरू हुआ. देखें वीडियो

Published date india.com Published: September 12, 2023 4:48 PM IST
email india.com By Video Desk email india.com | Edited by Video Desk email india.com

हैदराबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक रेस्टोरेंट में बिरयानी खाने गए शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. शख्स पुंजागुट्टा में स्थित मेरिडियन रेस्टोरेंट में बिरयानी खाने के लिए आया था. उसने बिरयानी के साथ दही ऑर्डर किया था. शख्स को दही कम लग रही थी, इसलिए उसने रेस्टोरेंट से एक्स्ट्रा दही मांगी, लेकिन स्टाफ और मालिक आगबबूला हो गए. स्टाफ ने शख्स को एक्स्ट्रा दही देने से इनकार कर दिया, जिसकी वजह से शख्स का पारा हाई हो गया. इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर कहासुनी हुई. लेकिन जब जुबानी जंग ज्यादा बढ़ गई, तब बात हाथापाई पर उतर पाई. रेस्टोरेंट का स्टाफ शख्स के साथ मारपीट करने लगा. स्टाफ ने शख्स को पीट-पीटकर इतनी बुरी तरह से जख्मी कर दिया कि उसको तुरंत अस्पताल ले जाने की जरूरत पड़ी. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. देखें वीडियो

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.