सुसाइड नोट में छात्र ने लिखा 'मां-बाप नहीं देते थे करियर संबंधी सलाह, इसलिए कर रहा खुदकुशी' | Watch video

Student Commits Suicide In Hyderabad: हैदराबाद में एक 23 साल के छात्र ने बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के मुताबिक यूट्यूब चैनल के व्यूअर्स की संख्या में कमी और मां-बाप द्वारा करियर की सलाह नहीं दिए जाने के कारण छात्र परेशान था. इस वजह से छात्र ने खुदकुशी की है.

Published date india.com Published: July 22, 2022 6:04 PM IST
email india.com By Ruby Dwivedi email india.com | Edited by Video Desk email india.com

Student Commits Suicide In Hyderabad: हैदराबाद में एक छात्र के बिल्डिंग से कूदकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह यूट्यूब चैनल के व्यूअर्स की संख्या घटने की वजह से 23 साल के एक स्टूडेंट ने आत्महत्या कर ली. यह छात्र IIITM ग्वालियर में पढ़ाई कर रहा था. पुलिस ने छात्र के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें लिखा है कि वह अपने यूट्यूब चैनल पर दर्शकों की संख्या में कमी और माता-पिता द्वारा करियर संबंधी सलाह नहीं दिए जाने के कारण अपसेट था. छात्र ऑनलाइन क्लास के जरिए ही पढ़ाई कर रहा था और अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो गेम से संबंधित सामग्री को अपलोड करता था. पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. वीडियो में जानें पूरे मामले के बारे और भी विस्तार से.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.