Iceland Volcano: आइसलैंड की राजधानी रिक्जेविक के पास ज्वालामुखी फूटा है. इसमें से निकलने वाला लावा हवा में करीब 100 फीट तक ऊंचा उठ रहा है, जिसे देखने के लिए यहां भारी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं और इस अद्भुत नजारे को अपनी आंखों के साथ-साथ अपने कैमरे में भी कैद कर रहे हैं. यह लावा 40 किलोमीटर के बड़े हिस्से में फैल चुका है. यह लावा 3 अगस्त से ऐसे ही फूट रहा है. बता दें, पहले ज्वालामुखी एक ही जगह से लावा उगल रहा था अब कई जगहों से लावा निकल रहा है. यह नजारा देख ऐसा लग रहा है जैसे कहीं से फव्वारा निकल रहा हो. वहीं वैज्ञानिक यहां से निकलने वाली खतरनाक गैसों से बुरे प्रभाव की चेतावनी दे रहे हैं. देखें वीडियो