Imran Khan Attacked Video: इमरान खान के कंटेनर के पास हुई थी फायरिंग, जानलेवा हमले का देखें LIVE वीडियो

Imran Khan Attacked Video: पाकिस्तान के गुजरांवाला में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर जानलेवा हमले का खौफनाक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हमलावर कैसे इमरान खान पर ताबड़तोड़ गोलियां चला रहा है. देखें वीडियो

Published date india.com Published: November 4, 2022 12:04 PM IST
email india.com By Ruby Dwivedi email india.com | Edited by Video Desk email india.com

Imran Khan Attacked Video: पाकिस्तान के गुजरांवाला में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हमलावर ने जानलेवा हमला किया. इस दौरान इमरान खान के पैर में गोली लगी है, लेकिन उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि इमरान खान का काफिला एक खुली गाड़ी पर सवार होकर जा रहा है. गाड़ी पर कई लाउडस्पीकर लगाए गए हैं, जिनसे अल्लाहू-अल्लाहू-अल्लाहू की आवाजें आ रही हैं. लोगों की काफी भीड़ रैली में साथ चल रही है. गाड़ी पर अपने कार्यकर्ताओं-समर्थकों के साथ इमरान खान हाथ हिला-हिलाकर सबका अभिवादन कर रहे हैं. इस दौरान कार्यकर्ता नारे लगा रहे हैं. इस दौरान अचानक से गोलियों की बौछार होने लगती है. इमरान खान पर गोलियां गुजरांवाला के अल्लाहवाला चौक के पास पीटीआई के आजादी मार्च के दौरान चलाई गईं. गोली चलने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. गोली चलाने वाले दो हमलावार थे जिसमें से एक हमलावर मारा गया है और दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया है. देखें वीडियो

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.