By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Imran Khan Long March: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर उनका लॉन्ग मार्च शुरू करने का ऐलान किया है. इमरान खान ने कहा कि विरोध मार्च उसी स्थान से शुरू होगा जहां पर उनपर हमला हुआ था. उन्होंने कहा कि वे लाहौर से लॉन्ग मार्च को संबोधित करेंगे. यह मार्च अगले 10 से 14 दिनों के भीतर रावलपिंडी पहुंच जाएगा’. वहीं जब मार्च रावलपिंडी पहुंच जाएगा तब वह खुद इसमें शामिल होकर मार्च का नेतृत्व करेंगे. बता दें, गुरुवार को गोलीबारी के दौरान इमरान खान के पैर में गोली लगी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल में अब भी इमरान खान का इलाज जारी है. वीडियो में खबर के बारे विस्तार से जानें. देखें वीडियो
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें