Jail Bharo Andolan: 16 मई को भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदेश व्यापी अभियान और धरना प्रदर्शन किया. कुछ दिनों पहले राज्य सरकार ने आंदोलनों और धरना प्रदर्शन के लिए नए कानून नए नियम बनाए थे. इसी का विरोध भारतीय जनता पार्टी पहले दिन से कर रही है. भाजपा ने सरकार के इस नए नियम को लोकतंत्र के खिलाफ बताते हुए यह प्रदेश व्यापी आंदोलन किया और जेल भरो प्रदर्शन किया गया. इसी बीच भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाने में जबरन घुसने की कोशिश की. कुछ कार्यकर्ता गेट पर चढ़ गए लेकिन थोड़ी देर बाद पुलिस ने उन्हें शांत करवा दिया. इसके बाद सभी ने पुलिस में अपनी गिरफ्तारी दी. लगभग 4600 भाजपाइयों ने गिरफ्तारी दी है. जिला प्रशासन ने गांधी मैदान को अस्थाई जेल बनाया था. इस आंदोलन में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, धमतरी विधायक रंजना साहू सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल हुए.