IND vs ENG, 3rd T20I: सीरीज में बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, देखें प्रीव्यू

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया सीरीज में 1-1 से बराबरी पर है।

Published date india.com Published: March 16, 2021 12:19 PM IST

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत हासिल करने के बाद कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले तीसरे टी20 मुकाबले को जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त लेने के इरादे से उतरेगी।

भारत को पहले टी20 मुकाबले में आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था लेकिन उसने इंग्लैंड को रविवार को दूसरे मैच में सात विकेट से हराया था। इस मैच से डेब्यू करने वाले ईशान किशन भारत की जीत में चमके थे। ईशान ने 32 गेंदों पर 56 रन बनाए थे और उन्हें इस पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया था।

India vs England Full Squads:

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), केएल राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रिषभ पंत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर, राहुल चाहर।

इंग्लैंड: इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, जॉस बटलर, सैम कर्रन, टॉम कर्रन, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मालन, आदिल राशिद, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, मार्क वुड।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.