टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाले में आज (10 नवंबर) भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड से है. दोनों टीमों के बीच यह महामुकाबला एडिलेड ओवल में भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा. जहां टीम इंडिया अपने ग्रुप में टॉप रहकर अंतिम चार में पहुंची है. वहीं इंग्लैंड ने ग्रुप-1 में दूसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया था. अब इस सेमीफाइनल मुकाबले के विजेता का सामना फाइनल में पाकिस्तान से होगा. गौरतलब है कि पाकिस्तानी टीम ने पहले सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड को सात विकेट से शिकस्त दी थी.
Written by– Ananya