iQOO 7 Legend स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में 39,990 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया है. इसमें दिए गए शानदार स्पेसिफिकेशन्स यूजर्स को अपनी ओर अट्रैक्ट करता है. इसे Snapdragon 888 प्रोसेसर पर पेश किया गया है और इसमें 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 66W फास्ट चार्जिंग और 48MP का ट्रिपल रियर कैमरा जैसे बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं. पर क्या यह स्मार्टफोन खरीददारी के लिए बेस्ट है? या फिर आपको OnePlus 9R और Xiaomi Mi 11X Pro को देखना चाहिए? आइए इस रिव्यू में जानते हैं..