Jabalpur Poha And Shades: Jabalpur में रानीताल इंटरसेक्शन में मूक-बधिर लोग मिलकर एक Restaurant चला रहे हैं और यह साबित कर रहे हैं कि अगर आप लाइफ में कुछ करना चाहते हैं तो आपको कुछ भी नहीं रोक सकता है. इस रेस्टोरेंट का नाम पोहा एंड शेड है जहां 10 मूक-बधिर लोग यानि जो न ही सुन सकते हैं और न ही बोल सकते हैं मेहनत से काम करके पैसा कमा रह हैं. यह लोग उन लोगों के लिए एक मिसाल हैं जो सब कुछ होने के बावजूद भी काम से भागने के लिए लाइफ में शॉर्टकट ढूंढ़ते रह जाते हैं. बोलने और सुनने की क्षमता न होने के बावजूद भी यह इशारों में कस्टमर से बातचीत करते हैं.