हर साल आषाढ़ माह में जगन्नाथ रथ यात्रा पूर्ण श्रद्धा भाव से निकाली जाती है. साथ ही जगन्नाथ रथ यात्रा एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है, जिसमें सृष्टि के स्वामी भगवान जगन्नाथ सहित तीनों भाई-बहन सहित विशाल रथों पर सवार होकर मुख्य श्री मंदिर से गुंडिचा मंदिर तक जाते हैं. यह यात्रा आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया के दिन शुरू होती है. इस वर्ष जगन्नाथ रथ यात्रा 07 जुलाई 2024, रविवार के दिन नकली जाएगी.