बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्म ‘बवाल’ को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ती ही जा रही है. इस फिल्म के शानदार ट्रेलर लॉन्च के बाद से ही दर्शक जाह्नवी और वरुण की सुपर केमिस्ट्री को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेकरार है. इस बीच बवाल कपल भी फिल्म को प्रमोट करने और अपने फैंस को उत्साहित रखने के लिए जी तोड़ कोशिश में लगा हुआ है.