By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
शाहरुख खान ने साल 2023 की शुरुआत अपनी सुपरहिट फिल्म ‘पठान’ से की थी. बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती बॉलीवुड फिल्मों को पठान ने हौसलों की उड़ान दी है. पठान ने 1000 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया. अब शाहरुख खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर धूम मचाने वाले हैं. शाहरुख खान की फिल्म जवान 7 सितंबर को रिलीज होने वाली है. रिलीज से पहले ही फिल्म सुर्खियों में है. जवान ने 450 स्क्रीन्स पर 13,750 से ज्यादा टिकटों की बुकिंग कर ली है. इसकी एडवांस बुकिंग भी रविवार से शुरू हो चुकी है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें