By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Jaya Prada Jail: 80 और 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस जया प्रदा बड़ी मुसीबत में फंस चुकी हैं. दरअसल शुक्रवार को जया प्रदा को चेन्नई की एक अदालत ने दोषी पाया है और उन्हें 6 महीने की जेल की सजा सुनाई है. दरअसल जया प्रदा चेन्नई में एक थिएटर चलाती थीं, जो बाद में उन्होंने बंद कर दिया. ऐसे में थिएटर में काम करने वाले कर्मचारियों ने जया के खिलाफ आवाज उठाई और उन्हें वेतन और ईएसआई के पैसे का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया. उनका आरोप था कि सरकारी बीमा निगम को ईएसआई का पैसा नहीं दिया गया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें