Kanwar Yatra 2023: सावन का महीना शुरू हो गया है. इसी के साथ कांवड़ियों का जत्था भी कांवड़ लेकर जाते दिखने लगा है. इस बीच हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान एक युवक अपनी बूढ़ी मां को लेकर कांवड़ यात्रा पर निकला है. हरिद्वार में कांवड़ लेकर निकले युवक ने एक कंधे पर अपनी बुजुर्ग मां और दूसरे कंधे पर गंगा जल उठाया हुआ है. कांवड़ यात्रा करने वाले युवक का नाम राम कुमार है और यह यात्रा करीब 150 किमी की है. देखें वीडियो