आज से काँवरयात्रा की शुरुआत, निकल पड़े भोलेनाथ के भक्त। Watch Video

सावन का पहला दिन भगवान शिव के नाम से गूंज उठा. झारखंड के बाबा बैद्यनाथ धाम से लेकर हरिद्वार तक भोले के भक्तों की भीड़ देखी जा रही है. शिवालयों में सुबह से ही भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए भक्त निकल पड़े. हर तरफ भोलेनाथ के जयकारे की गूंज सुनाई दे रही है. उज्जैन के महाकाल मंदिर में सावन माह की शुरुआत बड़े हर्षोल्लास के साथ हुई.

Published date india.com Published: July 14, 2022 8:03 AM IST

सावन का पहला दिन भगवान शिव के नाम से गूंज उठा. झारखंड के बाबा बैद्यनाथ धाम से लेकर हरिद्वार तक भोले के भक्तों की भीड़ देखी जा रही है. शिवालयों में सुबह से ही भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए भक्त निकल पड़े. हर तरफ भोलेनाथ के जयकारे की गूंज सुनाई दे रही है. उज्जैन के महाकाल मंदिर में सावन माह की शुरुआत बड़े हर्षोल्लास के साथ हुई. बाबा महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में सावन के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा की भस्म आरती का लाभ लेने महाकाल मंदिर पहुंचे. सुबह 3 बजे बाबा के पट खोले गए, इसके बाद बाबा पर जल चढ़ाया गया फिर महाकालेश्वर का दूध, घी, दही , शक्कर, शहद से पंचामृत अभिषेक किया गया. इसके बाद बाबा का श्रृंगार कर भस्म आरती की गई. जो करीब 1 घंटे तक चली. उसके बाद बाबा का मनमोहक विशेष विशेष श्रृंगार किया गया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.