Written By: Ruby Dwivedi
Updated: July 26, 2022 10:02 AM IST
Kargil Vijay Diwas 2022: आज पूरे देशभर में कारगिल विजय दिवस मनाया जा रहा है. वहीं द्रास में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी जा रही है. बता दें 23 साल पहले कारिगल में भारत के जवानों ने पाकिस्तानी सैनिकों के मनसूबों को धूल चटाई और करगिल की चोटियों पर तिरंगा लहराया था. इसके बाद से ही इस दिन को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है. साथ ही करगिल विजय दिवस देशभर में उन भारतीय नायकों को याद करने के लिए भी मनाया जाता है जिन्होंने देश के लिए अपनी जान गंवा दी. हर साल आज के दिन यानि 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है. भारत ने 1999 में हुए करगिल युद्ध में पाकिस्तान पर विजय प्राप्त की थी.