Karwa Chauth 2022: शादीशुदा महिलाओं के लिए करवा चौथ का पर्व बहुत ही खास माना जाता है. शादीशुदा महिलाएं करवा चौथ वाले दिन निर्जला व्रत रखकर पति की सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना करती है. दिन भर उपवास रहने के बाद चांद को देखने के बाद ही विवाहित महिलाएं अपना व्रत खोलती हैं. लेकिन इस बीच क्या आप जानते हैं कि करवा चौथ में सरगी का खास महत्व होता है. करवा चौथ में सरगी सूर्योदय से पहले यानि सुबह 4 बजे से बजे के बीच सास अपनी बहू को देती है. बहू इसे खाने के बाद दिनभर निर्जला उपवास रखती है. अब आपको बताते हैं सरगी होता क्या है और सास ही केवल बहू को सरगी क्यों देती है. वीडियो में विस्तार से इसके पीछे की वजह. देखें वीडियो