विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने सादगी से जीता सबका दिल, बिजनेस क्लास छोड़ इकोनॉमी क्लास में ट्रैवल करते दिखे कपल | Watch Video

. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विक्की कौशल अपनी कैप को नीचे पहने हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि कैटरीना कैफ ने अपनी पहचान छिपाने के लिए कैप और मास्क पहन रखा है. जैसे ही वीडियो वायरल हुआ कपल को देखकर कई फैंस ने कमेंट कर उनकी सादगी की जमकर तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, 'फ्लाइंग इकोनॉमी? वाह, कैटरीना आप इतनी डाउन टू अर्थ हैं.' एक और ने लिखा, 'मुझे लगा कि वो इकॉनमी में कभी ट्रैवल नहीं कर सकते हैं'.

Published date india.com Published: December 22, 2022 2:13 PM IST
email india.com By Ananya email india.com | Edited by Ananya email india.com

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल में से एक हैं. दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर कर कपल गोल्स देते रहते हैं.लेकिन इस बार ये कपल अपनी क्यूट्नस के लिए नहीं बल्कि किसी और वजह से सुर्खियों में है. हाल ही में विककैट को हवाई अड्डे पर कैजुअल लुक में स्पॉट किया गया था. वहीं दोनों का फ्लाइट के अंदर का एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है जिसमें ये स्टार कपल फ्लाइट की इकोनॉमी क्लास में ट्रैवल करते हुए नजर आया. कपल का यह वीडियो देख फैंस जमकर उनकी सादगी की तारीफ कर रहे हैं. वैसे विक्की कौशल और कैटरीना कैफ का जो वीडियो सामने आया है उसने ये तो साबित कर दिया है उन्हें इकोनॉमी क्लास में आम यात्रियों की तरह ट्रैवल करने में कोई दिक्कत नहीं है और वे कितने सिम्पल लोग हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.