'खुदा हाफिज' में दिखेगा विद्युत का जबरदस्त एक्शन, शिवालिका ओबेरॉय ने ठंड में इस चीज को एन्जॉय किया

बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल की फिल्म खुद़ा हाफिज़ OTT पर रिलीज हो रही है.

Published date india.com Updated: August 13, 2020 1:28 PM IST

बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल की फिल्म खुद़ा हाफिज़ OTT पर रिलीज हो रही है. फिल्म के ट्रेलर को अच्छा रिस्पांस मिला है. इस फिल्म में विद्युत के अलावा शिवालेका ओबेरॉय, अन्नू कपूर, शिव पंडित और अहाना कुमरा भी मुख्य भूमिका में हैं. मूवी की स्टारकास्ट ने हमारी टीम के साथ विशेष बातचीत में बताया कि दर्शकों का प्यार पाकर वे बहुत खुश हैं. उन्हें विश्वास है कि फिल्म को भी लोग बहुत पसंद करेंगे. शिवालेका ने बताया कि मूवी की शूटिंग उज्‍बेकिस्‍तान और लखनऊ में हुई है. उज्बेकिस्तान में -7 डिग्री टेंप्रेचर में भी उन्होंने आइसक्रीम खाकर काफी एन्जॉय किया है. एक्ट्रेस ने कहा कि फिल्म किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है ये मायने नहीं रखता मायने रखता है कि लोगों ने उसे कितना पसंद किया. बता दें, ये फिल्म एक सत्य घटना पर आधारित है जिसमें आम आदमी उज्‍बेकिस्‍तान में फंसी अपनी पत्नी को सुरक्षित वापस लाने के लिए अपना सबकुछ दांव पर लगा देता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.