Top 25 News: किरीट सोमैया ने शिवसेना पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप, दिनदहाड़े सड़क पर चाचा ने भतीजे को मारा चाकू, हुई मौत। Watch Video

टॉप 25 वायरल खटाखट न्यूज़ में देखें. किरीट सोमैया पर हुए हमले को लेकर आज बीजेपी नेता केंद्रीय गृह सचिव से मुलाकात करेंगे. सुरक्षाबलों ने लश्कर के टॉप कमांडर समेत 3 आतंकी को मार गिराया है.

Edited by: Video Desk| Published By: April 25, 2022 11:39 AM IST
Top 25 News: किरीट सोमैया पर हुए हमले को लेकर आज बीजेपी नेता केंद्रीय गृह सचिव से मुलाकात करेंगे. बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने शिवसेना पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया है. मुंबई में नवनीत राणा के घर के बाहर हंगामा करने वाले शिवसैनिकों पर एफआईआर दर्ज हुई है. 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं 600 अज्ञात लोगों पर भी एफआईआर दर्ज की गई है. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षाबलों ने लश्कर के टॉप कमांडर समेत 3 आतंकी को मार गिराया है. लाउडस्पीकर को लेकर दिए गए सीएम योगी के आदेश का असर हुआ है. झांसी में कई धार्मिक स्थलों  पर लगे लाउडस्पीकर को हटाया गया है. बड़ागांव और कस्बे में मंदिर और मस्जिदों से भी लाउडस्पीकर हटाए गए हैं. मेरठ में एक युवक के चाचा ने दिनदहाड़े सड़क पर अपने भतीजे को चाकू मारकर हत्या कर दी है.

लेटेस्ट वीडियो

और देखें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.