Kisan Andolan 2.0: सितंबर 2020 से नवंबर 2021 तक आंदोलन पर बैठे किसान तब हटे थे जब मोदी सरकार ने उन तीनों कृषि कानूनों को वापस ले लिया था जिसका विरोध हो रहा था. महत्वपूर्ण बात यह भी है कि किसान कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के बाद भी तब तक वापस लौटने को तैयार नहीं हुए थे जब तक कि सरकार ने उनकी मांगों की लंबी लिस्ट को As it is स्वीकार नहीं कर लिया था. लेकिन अब किसानों का दावा है कि सरकार ने वादे पूरे नहीं किए इसलिए किसान फिर से सड़कों पर उतर रहे हैं. जानिए क्या हैं किसानों की मांगें और क्यों दोबारा उतरे हैं किसान सड़क पर | Watch Video