Kisan Mahapanchayat: दिल्ली के जंतर-मंतर में आज एमएसपी को लेकर किसानों की महापंचायत होनी है. इस बीच पुलिस ने दिल्ली के बाहर से किसानों को आने की इजाजत नहीं दी है. किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर गाजीपुर सीमा के पास पुलिस ने सुरक्षा-व्यवस्था टाइट कर दी है. आने-जाने वाली हर गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है. बता दें, संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले कई किसान संगठन सरकार की वादाखिलाफी को लेकर आज 11 बजे से चार बजे तक जंतर-मंतर पर धरना देने के लिए जुट रहे हैं. वहीं ट्रैफिक पुलिस ने भीड़ की वजह से सेंट्रल दिल्ली की कुछ रास्तों से कुछ लोगों को बचने की सलाह दी है. वीडियो में जानें आज दिल्ली के किन इलाकों में आपको भारी ट्रैफिक का सामना करना पड़ सकता है. देखें वीडियो