Kolkata Case : कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. संदीप घोष पर अब ऐसे भी आरोप लग रहे हैं कि ट्रेनी डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या के एक दिन बाद उन्होंने अस्पताल में रेनोवेशन का आदेश दिया था. फिलहाल संदीप घोष जेल में हैं और सीबीआई उनके खिलाफ भष्टाचार मामले की भी जांच कर रही है.