By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Lal Krishna Advani Birthday: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी का आज जन्मदिन है. जन्मदिन के मौके पर उन्हें कई शुभकामनाएं दी जा रही हैं. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आडवाणी से मिलने उनके घर पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. साथ ही उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना भी की. बता दें, लालकृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवम्बर 1927 को कराची में हुआ था. आज वे 95 साल के हो गए हैं. BJP भारतीय राजनीति में एक प्रमुख पार्टी बनाने में उनका योगदान सर्वोपरि रहा है. वे कई बार BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं. साथ ही उन्होंने जनवरी 2008 में बीजेपी ने लोकसभा चुनावों को आडवाणी के नेतृत्व में लड़ा था. BJP के जिन नामों को पूरी पार्टी को खड़ा करने और उसे राष्ट्रीय स्तर तक लाने का श्रेय जाता है, उस पंक्ति में सबसे आगे नाम नाम लालकृष्ण आडवाणी का है. आडवाणी देश के गृह मंत्री रहे और उप-प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें