By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Lalit Patidar: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के रहने वाले 17 वर्षीय ललित पाटीदार का चेहरा घने बालों से ढका हुआ है. ललित के चेहरे पर बाल जन्म से ही है. परिजनों ने ललित को कई डॉक्टरों से दिखाया. लेकिन कहीं भी इसका इलाज नहीं हो पाया. डॉक्टरों ने इस दुर्लभ बीमारी को लाइलाज बताया है. लेकिन बड़ोदा के एक डॉक्टर ने ललित के 21 साल के हो जाने के बाद प्लास्टिक सर्जरी करने की बात कही है. इसलिए अब ललित अपने 21 साल का होने का इंतजार कर रहे हैं. बता दें, इस दुर्लभ बीमारी का नाम वेयरवोल्फ सिंड्रोम है. यह बीमारी 100 में से एक या दो लोगों को ही होती है. वीडियो में खबर के बारे विस्तार से जानें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें