Karnataka: अचानक जंगल से बाहर निकला तेंदुआ, बाइक सवार पर किया अटैक | देखें खौफनाक वीडियो

Leopard Attack Video: कर्नाटक के मैसूर के कनक नगर में एक तेंदुए ने बाइक सवार पर हमला कर दिया. हमला कर तेंदुआ जंगल में भाग गया. जिसके बाद स्थानीय ने वन अधिकारियों को मामले की जानकारी दी. जिसके बाद अधिकारियों ने तेंदुए को पकड़ लिया. देखें वीडियो

Published date india.com Published: November 4, 2022 5:38 PM IST
email india.com By Ruby Dwivedi email india.com | Edited by Video Desk email india.com


Leopard Attack Video: कर्नाटक के मैसूर जिले के कनकनगर का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक तेंदुआ जंगल से निकलकर एक बाइक सवार पर अटैक करते नजर आ रहा है. जानकारी के मुताबिक तेंदुआ शुक्रवार यानि आज रिहायशी इलाके में घुस गया. वहां तेंदुए ने 3 लोगों पर अटैक किया. तेंदुए ने सड़क से गुजर रहे बाइक सवार पर झपट्टा मारा, जिसके बाद बाइक सवार नीचे गिरा तो तेंदुए ने उसपर हमला कर दिया और लोगों की आवाज आने पर वह झाड़ियों में भाग गया. जिसके बाद स्थानीय ने घटना की सूचना वन अधिकारियों को दी. अधिकारियों ने एक ऑपरेशन चलाया, जिसमें वह तेंदुए को पकड़ने में कामयाब दिखें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.